कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र रूगुडीह और मरांगहातु में सेवा का
अधिकार के तहत सरकार आपके द्वार शिविर में लाभूकों को पहुचाया लाभ,
सरकार पहुंची आपके द्वार, ग्रामीण ले योजनाओं का लाभ-बीडीओ
kuchai
झारखंड सरकार की सेवाओ एवं योजनाओं की जानकारी भी आम जन तक पहुचाने के लिए झारखंड में सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहह कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के रूगुडीह और मरांगहातु पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया भीमसेन गागराई, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, खरसावां विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामिणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंची हुई है। गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लाई है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। वहीं श्रीमति देवी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल में उतारने का काम अधिकारियों का होता है। अधिकारी गरीबों को स्वावलंबी बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करने का काम करे। इस दौरान उन्होंने वहां लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मुखियाओ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ देना उद्देश्य है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार वैसे सभी व्यक्ति जिनके पास पक्का मकान नहीं है। उनके लिए यह योजना लेकर आई है। इस शिविर में शिक्षा स्वास्थ्य, पेयजल, मनरेगा, पेंशन, आवास, बिजली आपूर्ति, श्रम, कृषि, पशुपालन,जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सर्वजन पेंशन जैसे सभी विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किया गया। शिविर में अधिकतर अबूआ आवास योजना के लिए आवेदन प्राप्त हुई है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगम, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया भीमसेन गागराई, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, खरसावां विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, बीपीओ कुंदन बाजपेई, मनरेगा लेखापाल कमल, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुभंकार, कनिय अभियंता सुमित कवि, सहायक अभियता गणेश महतो, लुबूराम सोय आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 5: 11 pm
Breaking
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
