ईचागढ़ के टीकर व चिपड़ी तिरुलडीह तथा कुकड़ू के तिरुलडीह में आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार में शामिल हुए विधायक सविता महतो, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण,
Ichagarh
ईचागढ़ (बिद्युत महतो) ईचागढ़ विधानसभा के टीकर व चिपड़ी तिरुलडीह तथा कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह में पंचायत स्तरीय आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में सोमवार को विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह शिविर पंचायत स्तर पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुँचाने, आवेदन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी पंचायत/वार्ड में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन और शिकायत दर्ज कराएँ और अपने आस-पास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें। इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण विधायक ने किया और योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया,

जिससे लाभुकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ और सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, ललिता राजश्री बाखला, अंचलधिकारी दीपक प्रसाद, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक साव, मुखिया सुधीर सिंह मुंडा , अमित सिन्हा, मधु गोप, नरेन गोप, हारु घोष, कित्तीवास महतो, अजीत महतो, धीरज महतो एवं सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
