खरसावां के रिडिंग और हरिभंजा में लगा सरकार आपके
द्वार शिविर, लाभूकों में परिसंपत्तियों का वितरण, सरकार देने के
लिए पहुची आपके द्वार, खाली हाथ नही लौटे-बीडीओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत रिडिंग और हरिभंजा पंचायत भवन में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, मुखिया सिदेश्वर जोंको, सांसद प्रतिनिधि कोंन्दो कुभंकार आदि ने दीप प्रज्जलीत कर किया। साथ ही आबुआ आवास, आबुआ स्वास्थ सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्वि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हरा राशन कार्ड, गुरूजी स्टूडेट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र आदि विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर ग्रामीणों को झारखंड सरकार के कल्याकारी योजनाओं का लाभ ऑन-द-स्पाॅट पहुचाया गया। वही लाभूकों से आवेदन भी लिया गया। वही लाभूकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए। सहज एवं सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले। ताकि अंतिम छोर में खडे व्यक्ति तक उसका लाभ पहुचाया जा सके। उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए आपके द्वार पहुच रही है। इसका लाभ उठाए। कोई भी व्यक्ति सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से खाली हाथ नही लौटे। कुछ ना कुछ लेकर लौटे। बीडीओ ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत हम योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ ले सकते है। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान मांझी, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, मुखिया सिदेश्वर जोंको, सांसद प्रतिनिधि कोंन्दो कुभंकार, बबलु महतो, जमाल अंसरी, सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 8: 37 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
