सरायकेला के पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 31 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का समापन,
Seraikella
सरायकेला के पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 31 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन किया गया। समापन समारोह में कुल 28 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्हें जल्द से जल्द स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त करना है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यदि किसी प्रतिभागी को ऋण की आवश्यकता होगी तो संस्थान की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। समारोह में संकाय सदस्य गोविन्द राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत, द्रौपदी महतो सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे। सभी प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
