सरायकेला के पालोबेड़ा मे हुए सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन की टीम मृतक के परिवार को हर संभव राहत देने का कर रही प्रयास,
Seraikella
सरायकेला। पालोबेड़ा गांव हुए सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन की टीम मृतक के परिवार को हर संभव राहत देने का प्रयास कर रही है।
रविवार सुबह पालोबेड़ा गांव में गिट्टी से लदा हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी और बीरबल मुर्मू सहपारिवार घर में सोये हुए थे। पूरा गिट्टी और दिवाल गिरने की वजह से वही पर बीरबल मुर्मू उम्र 37 वर्ष, बेटी अनुश्री मुर्मू उम्र 1 साल 6 माह की मौत हो गयी और उनकी पत्नी को गंभीर चोट लगी है । बताया जा रहा है कि हुदु पंचायत में सड़क बन रही है और लीडिंग कंस्ट्रक्शन की ओर से बन रही है । लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर, प्रशासन , जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के बीच सकारत्मक वार्ता हुई । हुदु पंचायत की मुखिया श्रीमती सुगी मुर्मू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य कृष्णा बास्के के नेतृत्व में वार्ता सफल रहा और ग्रामीणों ने भी सहमति दिया । कंपनी ने सुहानुभूति पूर्वक परिवार को 25 लाख रूपए और घर बना देने की सहमति लिखित में दिया है । श्राद्ध कर्म के लिए आज तत्काल 50000/ पचास हजार रूपए दिये है कल 50000/ पचास हजार रूपए देंगे। 26 नवम्बर को शेष राशि आरटीजीएस के माध्यम से पत्नी शेफाली मुर्मू के खाते में कर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, प्रखंड समन्वयक सावन सोय, कनीय अभियंता नामी सिंह मुंडा,पंचायत समिति सदस्य मोनो टुडू ग्राम प्रधान रागदू किस्कू,लक्ष्मण सरदार, फागु मुर्मू, विजय महतो सामिल रहे।
