सरायकेला के सीनी में चार सड़को के सुदृढ़ीकरण कार्य
का शिलान्यास, 5.37 करोड होगे खर्च, विधायक ने किया शिलान्यास,
झारखंड सरकार का फोकस रोड कनेक्टिविटी पर-गागराई
seraikela
सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत सीनी क्षेत्र में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चार सड़को के सुदृढ़ीकरण होगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, समाजसेवी बसंती गागराई, जिला परिषद संदस्य लक्ष्मी सरदार आदि के द्वारा किया गया।

इन सड़को पर 5.37 करोड रूप्ये खर्च किया जाएगे। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड सरकार का फोकस रोड कनेक्टिविटी पर है। सड़कों के निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी होती है, जिससे लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही सुगम होती है। इससे न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सामाजिक संपर्क भी बढ़ता है। लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में आसानी होती है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार होता है। छात्रों को स्कूल और कॉलेजों तक पहुंचने में आसानी होती है, जिससे शिक्षा की पहुंच में सुधार होता है। उन्होने कहा कि 10 से 20 साल पुरानी सड़कों का सबसे पहले जीर्णोद्वार होगा। इसके बाद ही नये सड़कों का निर्माण होगा। आम जनता गांव के प्राथमिकता के आधार पर योजना दे। जिससे पूरा किया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, समाजसेवी बसंती गागराई, जिप लक्ष्मी सरदार, संजय प्रधान, रानी हेम्ब्रम, सुधीर महतो, अर्जुन गोप, मांगीलाल महतो, भगत महतो, नरेन्द्र महतो, कुन्दन मुखी, जन्नत हुसैन, लाल चांद महतो, तारापदो साहु, हिरालाल महतो, सुरज महतो आदि उपस्थित थे।
इन चार महत्वपूर्ण सडकों का हुआ शिलान्यास
Û सीनी पलासडीह से सेरेगंदा होते हुए पदमपुर तक 3 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 111.17 लाख की लागत से होगा।
Û डारगडी मुख्य सड़क से हतिया होते हुए कदमडीहा तक 3.50 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 150.776 लाख की लागत से होगा।
Û सरमाली से कुन्दुआ होते हुए महुलपानी मेन रोड तक 3.80 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 131.958 लाख की लागत से होगा।
Û भारसीनी उच्च विद्यालय से कोयरानदी पुल तक 3.250 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 199.338 लाख की लागत से होगा।
