कुचाई कल्याण अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर,
51 यूनिट रक्त का किया संग्रहित, रक्तदान करने से
शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है-गागराई,
kuchai
कुचाई कल्याण अस्पताल में कोल्हान नितिर तुरतुंग के द्वारा खरसावाँ गोली काण्ड के शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन खरसावां के विधायक दशरथ गागाराई, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम आदि ने किया। मौके पर ने रक्तदान का महादान बताते हुए श्री गागराई कहा कि विज्ञान काफी तरक्की कर चुका है लेकिन खून का विकल्प बना पाने में आज भी इंसान विफल रहा है रक्तदान करने से शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेद नी का एक प्रगति करण है रक्तदान खून की कणों मैं जीवन है जिसमें शरीर से रक्त लिया जाता है। रक्त किसी जाति धर्म मजहब कि नहीं दिखता है। यह देखता है जीवन और जीवन के मूल्य की रक्तदान से मानसिक संतुष्ट मिलती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि आप के इस फैसले से किसी की जान बच जाती है। जब उसकी जरिए किसी को जिंदगी बचती है तो यह एक सुकून और खुशी का एहसास देता है। उन्होने कहा कि रक्तदान एक सराहनीय कार्य है जिसके लिए कोल्हान नितिर तुरतुंग बधाई के पात्र हैं सस्ता मानव हित में कार्य करते रहें रचनात्मक एवं सर आत्मक सोच के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता रखने के लिए रक्तदान करें। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागाराई, बीडीओ साधु चरण देवगम, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष मांझी राम जामुदा, प्रेम सिंह डागिल, राम चरण सोय, मुन्ना सोय, केपीसेठ सोय, मुन्ना सोय, प्रेम सिंह डागिल, रविन्द्र गिलुवा, मंगज सिंह मुंडा, गुरूचरण चोडा, लखिन्द्र भुमिज, रामेश्वर हेम्ब्रम, लक्ष्मी सोय आदि उपस्थित थे।
June 21, 2026 12: 23 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
