खरसावां के बडाआमदा और कृष्णापुर के लगा सरकार आपके
द्वार शिविर, विभिन्न स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ पहुचाने का प्रयास
ग्रामीण जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले-बीडीओ
kharsawan
सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शनिवार को खरसावां प्रखंड के बडाआमदा और कृष्णापुर पंचायत सचिवालयों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार, के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अनेक सेवाएँ स्थल पर ही उपलब्ध कराई गईं तथा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिश्रम-पत्रों का वितरण भी किया गया। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का विधिवत उदघाटन प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया रश्मि सोय, मुखिया बांसमती माटीसोय, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने दीप प्रज्जलीत कर किया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि झारखंड सरकार ने ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरकार घर-घर तक विकास योजना का लाभ पहुचानें का प्रयास कर रही है। ताकि ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन-द-स्पॉट लाभ मिले। किसी भी ग्रामीणों को सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नही पडेगा। इस सफल कार्यक्रम के बाद भी जो ग्रामीण सरकारी योजना के लाभ से वंचित है। उन्हे पुनः लाभ पहुचानें के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उदेश्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर ऑन द स्पॉट लाभ पहुचाना है। ग्रामीण सरकार के जन कल्याकारी योजनाओं का लाभ ले। बीडीओ ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते अंतिम पायदान में खडे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुचानें की बाते कही। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया रश्मि सोय, मुखिया बांसमती माटीसोय, विधालय प्रतिनिधि अर्जुन गोप, बाबलु महतो, बीपीओ बिना बाकिरा सहित विभिन्न्ा विभागों के कर्चमारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 8: 36 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
