खरसावां में 21 नवबंर से 15 दिसम्बर तक लगेगा
पंचायतवार आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार शिविर
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आगामी 21 नवबंर से 15 दिसम्बर तक पंचायतवार आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी 21 नवबंर को पंचायत भवन बुरूडीह, 22 नवबंर को पंचायत भवन कृष्णापूर, 24 नवबंर को पंचायत भवन बडाआमदा, 26 नवबंर को पंचायत भवन दलाईकेला, 28 नंवबंर को पंचायत भवन जोजोडीह, आगामी 1 दिसबंर को पंचायत भवन हरिभंजा, 2 दिसबंर को पंचायत भवन सिमला, 3 दिसबंर को पंचायत भवन रिडिंग, 3 दिसबंर को पंचायत भवन तेलाईडीह, 8 दिसबंर को पंचायत भवन बिटापुर, 10 दिसबंर को पंचायत भवन चिलकू, 12 दिसबंर को पंचायत भवन जोरडीहा तथा आगामी 15 दिसबंर को पंचायत भवन खरसावां में पंचायतवार आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
