सरायकेला के जगन्नाथपुर में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण
हेतु भूमि पूजन 27 नवंबर को, तैयारी जोरों पर,
seraikella
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में स्थित रांगांटांड मैदान पर श्रीकृष्ण मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह की तैयारी जोरों पर है। ज्ञात हो कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यहाँ भव्य रूप से पूजा व मेला का संचालन होती है। पूजा व मेला का संचालन विगत 19 वर्ष पहले सन 2007 को शुभारंभ किया गया था। तब से लेकर आज तक यहां पर सात दिवसीय दिवारात्रि मेला काफी भव्यता के साथ मनाया जाता है। जिसमें सभी वर्ग के लोगों का अपार स्नेह मिलता है। इस मेला व पूजा पर सभी जाति, सभी धर्म एवं सभी संप्रदाय के लोगों का जमावड़ा देखने का मिलता है। लोगों के अपार श्रद्धा व आस्था के फल स्वरुप इस वर्ष आगामी 27 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को इस पावन धरा पर एक भव्य श्री कृष्ण मंदिर की भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे भव्यता के साथ भूमि पूजन समारोह का आयोजन तय है। उन्होंने लोगों से अपील भी किया है कि आप सपरिवार शामिल होकर भूमि पूजन समारोह को सफल बनाएंगे। श्रीकृष्ण मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन को लेकर आयोजन समिति चला रही है जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को सफल करने के लिए पूजा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, सचिव हेमसागर प्रधान, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान, कृष्णा कुमार प्रधान, विष्णु प्रधान, उमाकांत प्रधान, देवदत्त प्रधान एवं तमाम समिति के लोगों ने कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। साथ ही साथ अनुष्ठान को सफल करने के लिए तैयारी जोरों पर कर रहे हैं। जिसमें क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों व समाजसेवियों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रहे हैं।
September 6, 2026 8: 37 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
