खूंटपानी के बासाहातु में मना भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
आदिवासियों के भाषा-संस्कृति की रक्षा हमारा कर्तव्य है-गागराई
khutpani
खूंटपानी प्रखंड के अंतर्गत बासाहातु में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वां जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने पूजा अर्चना के साथ बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नमन करते हुए श्रद्वाजंलि दी गई। भगवान बिरसा मुंड़ा को श्रद्वाजंलि देते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि आदिवासियों के भाषा-संस्कृति की रक्षा हमारा कर्तव्य है। उसकी भाषा-संस्कृति का विकास आवश्यक है। उन्होने कहा कि आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा क्रांतिकारी अपराजेय योद्धा और लोकनायक के रूप में प्रसिद्ध हैं। जिन्हें समाज ने धरती आबा का दर्जा दिया है। बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को बेगारी से बचाने, उनके आर्थिक शोषण पर रोक लगाने, परिश्रम के अनुसार पारिश्रमिक की व्यवस्था करने, जल जंगल व जमीन पर आदिवासियों का समान अधिकार स्थापित करने भूमि को लगान मुक्त घोषित करने, बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कानून बनाने जैसे विषयों को लेकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आंदोलन कर निरंतर संघर्ष किया। उनके इसी बलिदान को याद कर जयंती मनाई जाती है। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा को विधायक के अलावे काफी संख्या में झामुमो नेता-कार्यकर्ताओ ने श्रद्वाजंलि दी।
June 21, 2026 3: 37 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
