खुंटपानी में विधायक ने लाभूक को कराया अबुआ
आवास का गृह प्रवेश, प्रखंड में 1706 आवासो दी गई स्वीकृति,
लाभुक को आवास से वंचित न रहना पड़े सरकार का उद्देश्य
khutpani
खुंटपानी प्रखंड के अन्तर्गत छोटा कुस्तुईया में मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाभुक सुनिता गोप ने पक्के मकान में गृह प्रवेश किया और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के तहत खूंटपानी प्रखंड में कुल 1706 आवासों की स्वीकृति दी गई है। बुधवार को लाभुक को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों में विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया गया। जिसका विधिवत उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड बिकास पदाधिकारी धनंजय पाठक ने किया।
लाभुक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले वे कच्चे घरों में कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करते थे, परंतु राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से अब उन्हें पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। लाभुकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य बेघर एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन कमरों वाले पक्के मकान के साथ-साथ शौचालय एवं नल से जल योजना का भी लाभ दिया जा रहा है। विधायक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को आवास से वंचित न रहना पड़े। वही विधायक के हाथों से अबुआ आवास योजना के लाभूक मुनि पुरती, गीता कुई, दुर्गामणी महाराणा, जेना मुंदईया को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। इस गृह प्रवेश कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ धनंजय पाठक, प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, पुरुनिया पंचायत मुखिया मुक्ता बिरूली, बिरसा तियु, गुरुचरण माझी, दुर्गा हेमब्रम, अमन कुमार रवि, प्राण सिंह लेयांगी आदि उपस्थित थे।
