खरसावां में 65 अबुआ आवास योजना के लाभुकों
का कराया गृह प्रवेश, सरकार की सोच है कि सभी गरीब व
जरूरतमंद लोगों का अपना पक्का मकान हो-बीडीओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, राज्य कार्यक्रम मैनेजर सह जिला नोडल पदाधिकारी रौशन पाट पिंगुवा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, जिला कोडिनेटर प्रधानमंत्री आवास के सत्यवान कुमार, जिला टेªडिंग कोडिनेटर बंसत साहु, खरसावां पंचायत मुखिया सुनिता तापे, ब्लोक कोडिनेटर लिपिंका राउत सहित सभी पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य कार्यक्रम में मौजूद थे। अबुआ आवास योजना के पूर्ण होने पर लाभुकों ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया।

मौके पर श्री माझी ने कहा कि अबुआ आवास योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इससे हर गरीब के पास पक्का मकान हो रहा है। इसका लाभ सीधे लाभुकों को मिल रहा है। बीडीओ ने कहा कि सरकार की सोच है कि सभी गरीब व जरूरतमंद लोगों का अपना पक्का मकान हो। जिससे उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। स्पष्ट कहा कि जो लाभुक अबुआ आवास को अधूरा छोड़ रखे हैं। उसे शीघ्र पूरा करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड में कुल 65 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान खरसावां के बेहरासाई के आबुआ आवास के लाभूक रंजनी मोदक के गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम, राज्य कार्यक्रम मैनेजर सह जिला नोडल पदाधिकारी रौशन पाट पिंगुवा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, जिला कोडिनेटर प्रधानमंत्री आवास के सत्यवान कुमार, जिला टेªडिंग कोडिनेटर बंसत साहु, खरसावां पंचायत मुखिया सुनिता तापे, ब्लोक कोडिनेटर लिपिंका राउत आदि उपस्थित थे।
