खरसावां के पताहातु में सामाजिक स्तरीय बैठक
में सर्वसम्मति से अबुआ अधिकार आदिवासी संगठन का गठन,
सोरदा ईचागुटू बने जिलाध्यक्ष, लखी सोय बने जिला सचिव,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के पताहातु स्कूल मैदान में सामाजिक स्तरीय एक बैठक बोसेन हेम्ब्रम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में सामाजिक एकजुटता और सामाजिक संगठन को मजबूती देने के लिए संगठन का गठन करने का निर्णय लिया। साथ ही सर्व सम्मति अबुआ अधिकार आदिवासी संगठन का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से सोरदा ईचागुटू को जिला अध्यक्ष, बबलु हेम्ब्रम को उपाध्यक्ष, लखी सोय को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अबुआ अधिकार आदिवासी संगठन का खरसावां प्रखंड स्तरीय कमिटि का गठन किया गया। जिसमें सुनील हेम्ब्रम प्रखंड अध्यक्ष, श्यामलाल जोंको उपाध्यक्ष एवं सुनील कुरली को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावे अबुआ अधिकार आदिवासी संगठन का खरसावां के हरिभंजा पंचायत स्तरीय कमिटि का गठन किया गया।

जिसमें मनोज बोदरा पंचायत अध्यक्ष, गोविन हेम्ब्रम उपाध्यक्ष तथा श्रीसिंह सोरेन को सचिव मनोनीत किया गया। यह सगठन यह सामूहिक रूप से काम करने, संसाधनों का सही उपयोग करने और समाज की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक है। इस उद्देश्य के लिए संगठन बनाने से समाज में एकता और सहयोग को बढ़ावा मिलता है, जो बेहतर समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। संगठन विभिन्न लोगों को एक साथ आने और आपसी सहयोग से काम करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में काम करेगा। इस दौरान सभी आदिवासीयों को एकजूटता होने पर चर्चा करते हुए सामाजिक रैली एक साथ करने, समाज के बुद्विजीवियों से मार्गदर्शन लेने, आदिवासी समुदाय के पिछडने के कगार पर है। जिसमें सुधार लाने पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सोरदा ईचागुटू, लखी सोय, बबलू हेम्ब्रम, सुनील हेम्ब्रम, श्यामलाल जोंको, सुनील कुरली, मनोज बोदरा, गोविन हेम्ब्रम, श्रीसिंह सोरेन, सुनीता हेम्ब्रम, नानीका सोय, लखन जामुदा, अर्जुन सोय, लव कुरली, गोमा केराई, बेलमती सिजूई, दुर्गा सिसुई, टरकुट सोरेन, श्याम जोकों, दीपक अंगराई, दिनेश गागराई, कुनीमई हेम्ब्रम, स्वाती हेम्ब्रम, विश्वानाथ वोइपाई, सविता हेम्ब्रम, सोना हेम्ब्रम, दिनेश हेम्ब्रम, रामसिंह कुरली, प्रेम करमा, अनिल गुन्दूवा, पाण्डु सोय, चरण सोय आदि उपस्थित थे।
