कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र लुदिबेडा में चला नागरिक कल्याण
कार्यक्रम, मानव और पशुओ का लगा चिकित्सा शिविर, आवश्यक
परामर्श के साथ 132 मरीजो और 38 पशुओं ने उठाया लाभ,
kuchai
कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के लुदिबेरा में सी समवाय लुदिबेरा 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय गीत बन्दे मातरम एस.एस.बी और गाँव के नागरिकों के साथ गाया गया तथा मानव चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में कमांडेंट मेडिकल के डा0 ए एफ खान, उप कमांडेंट शक्ति सिंह, सहायक कमांडेंट अमित कुमार और कुचाई के पशु चिकित्सक डॉ. मोनिका मार्डी के साथ अधिनस्थ अधिकारी-05, अन्य कर्मचारी -25 तथा ग्राम-लुदिबेरा, बुरुहातु और रोलाहतु के ग्रामीण लगभग 170 उपस्थित थे। इस दौरान आवश्यक परामर्श के साथ 132 मरीजों ने चिकित्सा का लाभ उठाये तथा साथ में दवा का वितरण किया गया। जबकिं 38 नागरिक पशु चिकित्सा का लाभ उठाये तथा दवा का वितरण किया गया। ग्रामीणों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल, संतुलित आहार, साफ-सफाई और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही डॉक्टर ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फल व सब्जियों के उत्पादन के लिए प्रेरित किया ताकि जवानों को ताजे उत्पाद उपलब्ध हो सकें। इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बताया गया कि एसएसबी द्वारा सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलता है।
