*राज्य स्थापना दिवस (11–14 नवम्बर) के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त की समीक्षा बैठक, सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा–निर्देश,
Seraikella
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 11 नवम्बर से 14 नवम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा आज उप विकास आयुक्त, सरायकेला–खरसावाँ सुश्री रीना हांसदा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारी की स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

*11 नवम्बर, 2025 : मनरेगा रोजगार दिवस*
मनरेगा प्रकोष्ठ की ओर से बताया गया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा।
इस अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रखंड स्तरीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही जॉब कार्ड वितरण एवं विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया जाएगा।
*12 नवम्बर, 2025 : ग्राम सभा, स्वीकृति पत्र वितरण एवं गृह प्रवेशोत्सव*
आवास समन्वयक द्वारा बताया गया कि इस दिन प्रातः 9:00 बजे से ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही आवास योजनाओं के स्वीकृति पत्र का वितरण, पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश (गृह प्रवेशोत्सव) स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराया जाएगा।
*13 नवम्बर, 2025 : जल छाजन रैली एवं जनभागीदारी कार्यक्रम*
जल छाजन विभाग के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि 13 नवम्बर, 2025 को जल छाजन रैली के अंतर्गत कलश यात्रा रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्द्धन का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के पश्चात ग्रामीणों को झारखंड की गौरवशाली संस्कृति एवं परंपरा से अवगत कराया जाएगा।
इसी क्रम में जनभागीदारी आधारित रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
यह कार्यक्रम राजनगर प्रखंड के आमला टोला तथा सिनी के श्रींग अमृत सरोवर परिसर में आयोजित होगा।
*14 नवम्बर, 2025 : महिला सशक्तिकरण एवं विकास संवाद*
जेएसएलपीएस की ओर से बताया गया कि इस दिन वी.ओ. (Village Organization) स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, आगामी पाँच वर्षों की कार्ययोजना तथा झारखंड निर्माण में अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी साझा की जाएगी।
साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाँच स्वयं सहायता समूहों एवं तीन बाल मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम की एचडी फ़ोटोग्राफ़ी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कर निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु पंचायत स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
15 नवम्बर, 2025 को जिला एवं प्रखंड मुख्यालय स्तर पर राज्य स्थापना दिवस समारोह को विभागीय दिशा–निर्देशों के अनुरूप भव्यता, अनुशासन एवं सुसंस्कृत वातावरण में आयोजित किया जाए।
इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा ने यह भी निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वंचित लाभुकों की पहचान कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को अवसर के रूप में लेते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए, ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके।
बैठक में निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, जिला जनस्पम्पर्क पदाधिकारी,DPM JSLPS, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
