खरसावां में राज्य स्थापना दिवस समारोह-2025 के सफल
क्रियान्वयन एवं “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” की
तैयारी पर बैठक, खरसावां में रन फॉर झारखंड 11 नंवबंर को
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुखयालय के सभागार में राज्य स्थापना दिवस समारोह-2025 के सफल क्रियान्वयन एवं “आपकी योजना दृ आपकी सरकार दृ आपके द्वार” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना निर्धारित कर उसके अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। मौके पर श्री माझी ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने सौंपे गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करे और तैयारी की अद्यतन स्थिति समय समय पर प्रखंड मुख्यालय को अवगत कराएँ। उन्होने कहा कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की एकता, अस्मिता एवं विकास का प्रतीक है। इसे भव्यता, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। बीडीओ ने कहा कि आगामी 11 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक राज्य स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों के अनुरूप प्रखंड में जागरूकता रथ, फ्लैश मॉब, साइकिल रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर 2025 को प्रखंड स्तर पर रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्यालयों के विद्यार्थी, युवा वर्ग एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि 14 नवम्बर 2025 को खरसावां के चिलकू एवं हरिभंजा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकारों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। जिससे जनजागरूकता को प्रोत्साहन मिलेगा। बीडीओ ने यह भी बताया कि 18 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार का “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम “सर्टिफिकेट थीम” पर आधारित होगा। जिसके अंतर्गत लाभुकों को जाति, आय, जन्म प्रमाण पत्र सहित योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचाना, जनसुविधा सुनिश्चित करना तथा नागरिकों की शिकायतों का स्थल पर समाधान करना है। इस बैठक में पंचायतवार रोस्टर तैयार किया गया। साथ ही “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम स्थलों की आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ और आवागमन की दृष्टि से व्यवस्था पर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान बीडीओ ने विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि की संपूर्ण तैयारी समयपूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। इस बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, सहायक अभियता अभिषेक कुमार, बीपीओ रानो बास्के, कंनिया अभियता निरज सिन्हा, कोडिनेटर लिपिका राउत, बीटीएम रतन टोप्पो, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित विभिन्न विभागो के कर्मचारी उपस्थित थे।
March 10, 2026 6: 12 am
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
