राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से गूंजा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह का प्रांगण, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम देशभक्ति और एकता का संदेश देती है-प्रशांत
Kharsawan
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह खरसावां में वंदे मातरम् गीत का प्रार्थना सभा में सामूहिक गायन हुआ। उक्त गायन में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार भाग लिया। विद्यालय की शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने छात्र-छात्राओं को बंकिम चंद्र चटर्जी के रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् देशभक्ति और एकता का संदेश देती है। इस गीत ने धर्म और देश प्रेम को एक साथ जोड़े रखने का कार्य किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, प्रदीप कुमार महतो एवं ब्रज किशोर कुमार बेदिया ने भी राष्ट्रीय गीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर अपने विचार व्यक्त किये।
मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ सैकड़ो बच्चे मौजूद थे।
April 25, 2026 1: 27 pm
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
