कुचाई अंचल के अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन को सरायकेला अंचल का अतिरिक्त प्रभार सोंपा
Seraikella
सरायकेला । कुचाई अंचल के अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन को सरायकेला अंचल का अतिरिक्त प्रभार सोंपा गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार की शाम को कुचाई के अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने सरायकेला अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगन से यह प्रभार लिया। जानकारी हो कि सरायकेला अंचल अधिकारी का पद पिछले डेढ़ महीना से खाली है। सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, परंतु वे काफी दिनों से बीमार हैं। जिसके कारण जिले के कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगन को सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी दोनों का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया था, परंतु अब उपायुक्त के निर्देश के बाद कुचाई के अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन को सरायकेला अंचल पदाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सोंपा गया है।
