गम्हरिया के सहायक गोदाम प्रबंधक स्व. अभिषेक हाजरा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा,
Seraikella
सरायकेला के जिला समहरणालय परिसर में उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह उपस्थिति में गम्हरिया के सहायक गोदाम प्रबंधक स्व. अभिषेक हाजरा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में विभिन्न विभागों के विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
