झारखंड के महान क्रांतिकारी नेता स्वं केसी हेंब्रम को
दी श्रद्वाजंलि, कोल्हान रक्षा संघ ने उनकी पत्नी की आर्थिक मदद,
अधूरे कार्याे को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि- डिबार जोंको,
kharsawan
कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंको के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने झारखंड के महान क्रांतिकारी नेता सह कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय केसी हेंब्रम के गांव टेंटसरा पहुचकर ने उन्हे श्रद्वाजंलि अर्पित किया। साथ ही उनके आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। वही उनके धर्मपत्नी बेलमती हेंब्रम से मिलकर उन्हें पुष्प गुछ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हे आर्थिक सहयोग किया। मौके पर श्री जोंको ने कहा कि झारखंड के महान क्रांतिकारी नेता स्वर्गीय केसी हेंब्रम के विचार अनुकरणीय है। उनके सपने और समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। इनके अधूरे कार्यो को पूरा करना ही सच्ची श्रक्षजंलि होगी। जबकि रविंद्र मंडल ने कहा कि स्वर्गीय केसी हेंब्रम जीवनभर कोल्हान क्षेत्र के लोगों के अधिकारों और हक के लिए संघर्षरत रहे। हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले को श्रद्धांजलि देने के लिए आप उनके बलिदान का सम्मान करने, उनके संघर्ष को याद करने, और उनके आदर्शों और संदेशों को आगे बढ़ाने का संक्लप लिया। उनके विचारों और संदेशों को अपने जीवन में उतारें और दूसरों को भी प्रेरित करें। वही बेलमती हेंब्रम ने कोल्हान रक्षा संघ के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि उनके अधूरे कार्यों और सपनों को पूरा करें। इस दौरान कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंको, रविंद्र मंडल, नूनामाम माझी, मान सिंह हेम्ब्रम, सिदेश्वर सवैया, जय सिंह हेम्ब्रम, पूनम हेम्ब्रम, सुखमति देकाम, हरिश चन्द्र सवैया, पालु माझी, लक्ष्मण टूडू, प्रशांत टूडू, मनसूक कुजूर, रूदप्रताप नयक, किधुर लोहार आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 9: 32 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
