सरायकेला के जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में श्रीमद्
भागवत गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, भगवान भागवत की
कथा के श्रवण मात्र से ही पुण्य प्राप्त होती है- रामानाथ,
seraikella
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आज विधिवत शुभारंभ हुआ । सरायकेला अंचल के सुप्रसिद्ध पंडित सह सेवानिवृत शिक्षक पंडित श्री रामानाथ होता के मुखारविंद से मंत्रोच्चारण कर इस भागवत गीता ज्ञान यज्ञ को अनुष्ठित किया गया । पंडित रामनाथ होता ने व्यास पीठ से उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवत गीता का रहस्य समझाते हुए इसका श्रवण करने के लिए आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि भगवान भागवत की कथा के श्रवण मात्र से ही पुण्य प्राप्त होती है। अतः मनुष्य को भागवत कथा का पाठ निश्चित रूप से करना चाहिए अथवा श्रवण करना चाहिए । विदित हो कि पिछले कई वर्षों से जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में पवित्र कार्तिक महीने के पुण्य दिवस पर श्री बसंत प्रधान की अगुवाई में भगवत गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सफल संचालन होती आ रही है। श्री बसंत प्रधान इस आयोजन के सूत्रधार रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान भागवत महापुराण की कथा हमें यह याद दिलाती है, कि हमें हमेशा अपने कर्मों पर ध्यान देते हुए जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए। हमें परिवार को संतुलित करने का मार्ग प्रशस्त करता है साथ ही सही ढंग से चलने का रास्ता दिखाती है । आपको बताते चलें कि यह अनुष्ठान अगले 7 दिनों तक अनुष्ठित की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील भी किया कि आप सपरिवार आकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बने। मौके पर पंचानन महतो, दिनेश प्रधान ,कलावती प्रधान ,दामोदर प्रधान ,बसंत प्रधान ,अंजलि प्रधान ,अनीता प्रधान, मरियम देवी, संगीता प्रधान ,जलेंधर प्रधान, सुशांत प्रधान ,सुमित सरदार, कुलदीप प्रधान समेत काफी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 9: 59 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
