एसपी ने एसडीओ संग जगन्नाथ मंदिर छठ घाट का किया निरीक्षण
Seraikella
सरायकेला। छठ घाटों पर छठ व्रतियों एवं छठ श्रद्धालुओं की सुविधा सहित विधि व्यवस्था नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत में सरायकेला खरकाई नदी तट स्थित जगन्नाथ मंदिर छठ घाट एवं कुदरसाई घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ सरायकेला निवेदिता नियति एवं सरायकेला नगर पंचायत के नगर प्रशासक समीर बोदरा सहित सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की उपस्थिति में उन्होंने छठ पर्व के सुचारू संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
