दीपावली की खरीदारी को लेकर खरसावां
में उमड़ी भीड़, बाजार में सजे मिट्टी के दीपक, रेडिमेड
कपड़े, रंग-रोगन, गृह सज्जा सामग्री की दुकानों
kharsawan
खरसावां में दीपावली की खरीदारी को लेकर रविवार को खरसावां चांदनी चौक, बजारसाई में बड़ी संख्या में खरीददारों की भीड़ उमड़ी। चांदनी चौक में लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। दीपावली से पहले लगने वाला यह अंतिम दीन है। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने चांदनी चौक में पहुंचकर अपनी जरूरत का सामान खरीदा। इस स्थिति को देखते हुए दुकानदारों ने भी दुकानों को अच्छी तरह सजाया हुआ था। दीपावली पर्व का ंिहदू समुदाय को बड़ी ही खुशी के साथ इंतजार होता है। सोमवार को दीपावली पर्व है। जिसके चलते बुधवार को लगने वाले खरसावां चांदनी चौक में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। जिसमें बड़ी संख्या में महिला भी शामिल थी। दीपावली पर्व की तैयारी के चलते ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए चांदनी चौक में पहुंचे। चांदनी चौक की स्थिति यह थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। अच्छी भीड़ भाड़ होने के बावजूद व्यापार व्यापारियों की उम्मीद से काफी कमजोर रहा। शहरी बाजार में लगी अस्थाई दुकानों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने त्योहार और दैनिक जरूरत की सामग्री की खरीदी की। चांदनी चौक में सजे मिट्टी के दीपक, रेडिमेड कपड़े, रंग-रोगन, गृह सज्जा सामग्री आदि दुकानों पर भीड़ नजर आई। चांदनी चौक में पूजा की धानी 80 से 100 रुपये किलो, मिट्टी के दीपक 15 रुपये के 10 से 15 नग, झाड़ू 40 से 80 रुपये नग के हिसाब से बिके। वही लक्ष्मीजी के पाने, रुई व घर सजावट के स्टिकर की अच्छी बिक्री हुई।
April 25, 2026 5: 30 pm
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
