खरसावां में तेलीसाई-पदमपुर काली मेला को लेकर
शांति समिति की बैठक, विधि व्यवस्था पर किया मंथन, काली मेला
में हब्बा-डब्बा, जुआ और शराब पर रहेगा प्रतिबंध-एसडीपीओ
kharsawan
खरसावां थाना परिसर में तेलीसाई पदमपुर काली मेंला को लेकर शांति समिति की एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अचंल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में आगामी 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय काली मेंला के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया। सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के उपस्थिति पर निर्णय लिया गया कि तेलीसाई पदमपुर काली मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हब्बा-डब्बा, जुआ और शराब पर प्रतिबंध रहेगा। हब्बा-डब्बा खेलते, जुआ खेलते और शराब बेचते पकडे जाने पर कारवाई होगी। इसके अलावे जगह जगह लाइंटिंग व्यवस्था करने, मेले की निगरानी के लिए व्हाटसएप ग्रुप बनाने, मेले में हब्बा-डब्बा, जुआ और शराब पूरी तरह प्रतिबंध रखने, सरकारी गाइडलाइन के तहत मेला लगाने, मेले के मुख्य गेट पर एंबुलेस की व्यवस्था करने, मेले परिसर में आवाजाही की व्यस्था सुनिश्चित करने, मेला में कताबद्व तरीके से दुकान लगाने, विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस केम्प लगाने, स्वास्था सेवा के लिए सात दिनों तक पदमपुर उप स्वास्थ केन्द्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ती करने, मेला में अनिशाम्ग यंत्र लगाने, मेला के आसपास गांव में नियमित बिजली देने, बोडडा चौक, मेला प्रवेश द्वारा आदि जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तेलीसाई चौक, खरसावा कब्रिस्तान चौक, बोड़डा चौक में चेक पोस्ट बनाने, मंदिर परिसर में कताबद्व तरीके से मां काली के दर्शन के लिए व्यवस्था करने आदि का निर्णय लिया गया। साथ ही मेला में हुड़दंगियों पर पैनी नजर बनाये रखने के लिए मंदिर परिसर व मेला में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया।

हब्बा-डब्बा खेलाने पर होगी कारवाई-समीर सवैया
सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने कहा कि तेलीसाई-पदमपुर काली मेला आस्था व विश्वास का केन्द्र है। इस धामिक स्थल की पवित्रता बनाये रखना हम सबका जिम्मेदारी है। मेला में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए हब्बा-डब्बा, जुआ और शराब पर प्रतिबंध रहेगा। हब्बा-डब्बा व जुआ खेलाने और शराब बेचते पकडे जाने पर कडी कारवाई होगी।

शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न् कराये-बीडीओ
खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि मेला भारतीय सभ्यता का प्रतीक है। इससें आपसी भाईचारे का माहौल बनता है। आपसी विवाद को भुलाकर मेला का सफल संचालन करे। और मेला का आनंद उठाये। तेलासाई पदमपुर मेला व त्योहार को सुखमय बनाये। त्योहार मनाने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव मदद करेगी।
मेला में शांति व्यवस्था बनाये रखे-गौरव
खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि तेलीसाई पदमपुर मेला में शांति व्यवस्था व सदभावना बनाये रखे। भारतीय संस्कृति में त्योहार मात्र औपचारिक अनुष्ठान भर नही है बल्कि हर त्योहार हर उत्सव, हर पर्व के पीछे एक सामाजिक संदेश छिपा हुआ है। जो मनुष्य को जीवन यापन करने की प्रेरणा देता है।
ये थे मौजुद
एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, बीडीओ प्रधान माझी, परिक्षामान डीएसपी पूजा कुमारी, अचंल अधिकारी कप्तान सिंकू खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, जिप कालीचरण बानरा, ग्राम प्रधान खालिद खान, अश्वनी कुमार मंडल, मनमित सिंह, देवदत सिंह, रोबिन सिंह, अन्नत बेहरा, ओखय मंड़ल, कमल लोचन मंडल, सत्यनारायण मंडल, काडिया साहु आदि मौजूद थे।
