सरायकेला मे विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की हुई मासिक गुरुगोष्ठी
Seraikella
सरायकेला स्थित नृपराज जमा दो सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सरायकेला प्रखंड की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों से छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांतोना जेना ने विद्यालयवार मासिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। बैठक में एनआईएलपी अवार्ड लिस्ट, ई-कल्याण, एमडीएम, सावित्रीबाई फुले योजना, इको क्लब और “एक पेड़ मां के नाम” 2.0 सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार एवं सभी संकुल साधन सेवियों की उपस्थिति रही।
