सरायकेला महिला महाविधालय में शोध पद्धति’ विषय पर सेमिनार
Seraikella
महिला महाविधालय सरायकेला खरसावा में आरडी सेल द्वारा एक सेमिनार ‘शोध पद्धति’ विषय पर आयोजन किया गया है। इस सेमिनार के मुष्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य स्पकिलीन देई थे। उन्होंने शोध पद्धति के बारे में विस्तार से अपने विचार रखे।

उन्होंने अपने विचार की शुरुआत शोध के अर्थ से प्रारंभ की तथा शोध समस्या तथा इसके सामाधान के विषय में छात्राओं को बताए। उन्होंने शोध विधि गुणात्मक शोध विश्चि तथा संत्यालक शोध विधि के विषय में अपने विचार रखे। उन्होंने इस अवसर पर प्राथमिक स्रोत तथा द्वितीयक स्रोत के विषय में उदाहरण के माध्यम से समझाने का प्रयास किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य विभागों के शिक्षक शिक्षिका तथा छात्राएं उपस्थित थे।
