चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्री राजेंद्र कुमार को दी गई विदाई
Seraikella
कुमार विजय प्रताप सिंह के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्री राजेंद्र कुमार को विद्यालय परिवार की ओर से समारोह पूर्वक विदाई दी गई। राजेंद्र कुमार की नियुक्ति 1 जून 1994 में चतुर्थी वर्गीय कर्मचारी के रूप में राजकीयकृत उच्च विद्यालय तिरूलडीह में हुआ था ।18 फरवरी 2008 में इनका स्थानांतरण कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला में हुआ और इसी विद्यालय से 31 अगस्त 2025 को वे अपनी सेवा से सेवानिवृत हुए। विद्यालय द्वारा आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ की गई । तत्पश्चात विद्यालय के वरीय शिक्षक श्री प्रवीण कुमार रथ एवं श्रीमती मीनाक्षी रजक ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया । इसके बाद सभी शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा को किया। विद्यालय की छात्राएं उन्हें प्यार से मामा कहकर संबोधित करती थी।इनकी बिदाई से उनकी आंखें भी नम दिखी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री नारायण कुमार के द्वारा राजेंद्र कुमार के नाम मानपत्र पढ़ा और उन्हें मानपत्र भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से राजेंद्र कुमार को उनके भविष्य की शुभकामनाओं के साथ अंग वस्त्र एवं उनकी दैनिक जरूरत की चीज भेंट की गई। मंच संचालन श्री मनोज कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के श्री कामदेव महतो , विजय महतो, सुभाशीष महतो,मनोरंजन महतो ,शिवपाद महतो, प्रदीप प्रमाणिक, सुजाता बेसरा, सुप्रभा षाडंगी, कुमारी जयश्री, गणेश चंद्र बानरा सहित अन्य सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षककेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।
June 21, 2026 9: 39 pm
Breaking
- योगमय वातावरण में डूबा खरसावां बुरुडीह का विद्यालय परिसर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित,
- खरसावॉं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,
- कुचाई में मनाया गया 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग षरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है-बीडीओ
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगाभ्यास को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प, योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है- डॉ. अरुण सिंह
- खरसावां में रोजगारोन्मुखी बड़ई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 30 जून तक होगा नामांकन
- खरसावां-सरायकेला मार्ग के संजय नदी पुल पर ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, युवक ने कूदकर बचाई जान,
- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडोर स्टेडियम, सरायकेला सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन….* *योग हमारे कल्चर का हिस्सा है, योग से हमारे अंदर एकाग्रता, आत्मविश्वास और शांति का प्रवाह होता है : उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां*
- *स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए निःशुल्क खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र एवं हाइजीन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित…
