अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की हुई ऑन द स्पॉट मौत।
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भोलाडीह के समीप शुक्रवार की देर रात घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा साले की ऑन द स्पॉट घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बोकारो का रहने वाला अर्जुन लामाय अपने ससुराल साहेबगंज आया हुआ था। और शुक्रवार की शाम अपने साले गोपी बारी के साथ बाइक से किसी काम से निकला। इसी दौरान भोलाडीह के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना में ऑन द स्पॉट दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे सरायकेला पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांचोंपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
