खरसावां में उत्कमणी मनाई गोपबंधु दास की जंयती,
गोपबंधु दास के बताये गए मार्ग पर चलनें का लिया संक्लप,
भाषा-संस्कृति से होती है समाज की पहचान- कामाख्या
kharsawan
खरसावां के गोपबंधु चौक में ओड़िया सामाजिक संगठन आदर्श सेवा संघ एवं उत्कल सम्मिलनी सरायकेला खरसावां जिला इकाई के तत्वाधान में आयोजित उत्कलमणी पंडित गोपबंधु दास के जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान गोपबंधु दास के बताये गए रास्ते पर चलनें का संक्लप लिया। कार्यक्रम की शुरूआत खरसावां उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह उत्कल सम्मिलनी के जिला उपदेष्टा कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के द्वारा पंडित गोपबंधु दास के प्रतिमा पर श्रद्वा सुमन अर्पित कर किया गया।

वही समाज के अन्य लोगों ने भी श्रद्वा सुमन अर्पित किया। मौके पर श्री षांडगी ने कहा कि समाज की पहचान भाषा-संस्कृति से होती है। इसकी रक्षा समाज के लोगों को मिलकर करना है। और समाज के विकास के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। साथ ही समाज के हित में कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि मातुभाषा अपनी सभ्यता संस्कृति के प्रति हमेशा मनोभाव रखना हम सभी का परम कर्तत्व है। समाज के बिकास में तत्पर रहनेवाले महापुरूष गोपबंधु दास ने अपना पूरा जीवन जनता को समर्पित कर दिया था। जबकि उत्कल सम्मिलनी के जिला परिदर्शक श्री षंाडगी ने कहा कि अपने भाषा संस्कुति एवं इतिहास कोे संजोने का प्रयास करना है। ताकि दुनिया को बता सके कि हमारी संस्कृति सबसे जीेंवत और अनूठी है। जबकि भाषा-संस्कृति को कैद कर नही रखा जा सकता है। सकारात्मक सोच के साथ भाषा संस्कृति की रक्षा कर बिकास में अपना योगदान दे। उन्होने कहा कि उत्कलमणि गोपबंधु का जन्म ओडिशा के पुरी में एक ब्राहाम्ण परिवार के घर में हुआ था। समुदाय के लिए जनसेवक समाज सुधारक के रूप में पहचान बनायी। ओडिया को भारत के मानचित्र में उचित स्थान दिलाने में उनका नाम स्वर्ण अक्षर में लिखा गया। इस दौरान मुख्य रूप से उत्कल सम्मिलनी के जिला उपदेष्टा कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी, उपदेष्टा हरिश्चंद्र आचार्य, उत्कल सम्मिलनी के जिला परिदर्शक सुशील षंाडगी, जिला अध्यक्ष सुमंत महती, जिला उपाध्यक्ष बिरजा पति, जिला सचिव अजयइप्रधान, आदर्श मध्य विद्यालय खरसावा के प्रधान अध्यापक माजिद खान, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य उमा कुमारी, सुजीत हाजरा, सपन मंडल, पूर्व शिक्षिका मंजू मिश्रा, अमित पटनायक, जयजीत षाड़ंगी, रंजीत मंडल, चंद्रभानु प्रधान, भारत चंद्र मिश्रा, सविता विषेय, रचिता मोहंती, पद्मासीनी प्रधान, रंजीता मोहंती, झुमी मिश्रा, पुष्पा पुष्टि, कुंती मंडल, बंदना दास, रश्मि रंजन मिश्रा, सत्यव्रत चौहान, सपना टोप्पो, कनिता दि, शिवचरण महतो सहित स्कूल छात्र-छात्राए आदि उडिया शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
चित्रांकन, निबंध व भाषण प्रतियोगिता
उत्कलमणी पंडित गोपबंधु दास के जयंती पर चित्रांकन, निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय खरसावा के छात्र अमित नापित प्रथम, सुभद्रा पति द्वितीय तथा मध्य विद्यालय चिलकु के छात्र लखिन्द मंडल तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि चित्रांकन प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर खरसावां के छात्रों चीव्रलेखा दाश प्रथम, राजकीय मध्य विद्यालय आमदा कृष्ण कारवां द्वितीय तथा आदर्श मध्य विद्यालय खरसावा शुभम नंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि लेख प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय खरसावा के छात्रों सुप्रिया नंद को सम्मानित किया गया। साथ ही भाषण में आदर्श मध्य विद्यालय के छात्रों सुभाश्री नंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविनंदपुर के रीमझीम नायक सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।
