सरायकेला मे उत्कलमणि आदर्श पाठागार में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की मनाई जन्मजयंती,
Seraikella
उत्कलमणि आदर्श पाठागार,सरायकेला के नाटक भवन में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जन्मजयंती मनाई गई, संस्था के सदस्यों ने गोपबंधु दास के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया,
उक्त अवसर पर संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य सुदीप पटनायक ने कहा कि 09 अक्टूबर 1877 को ओड़िशा के पूरी जिला अंतर्गत सुआँडो गाँव में जन्मे गोपबंधु दास एक स्वतंत्रता सेनानी थे, वे ओड़िआ समाचार पत्र समाज का संस्थापक थे और उत्कल के विभिन्न अंचलों को संगठित कर पूर्णनांग ओड़िशा बनाने की चेष्टा की,कार्यकारी सचिव जलेश कबी ने कहा कि गोपबंधु दास एक विद्वान कबी थे तथा उनके कबिता से ओड़िआ भाषी एक सूत्र में बंधते थे,

उनके कृतियाँ स्मरण कर उनके मार्गदर्शन पर चल एक स्वच्छ समाज का गठन करने के साथ साथ ओड़िआ भाषा संस्कृति की सरंक्षण और संवर्धन कर सकते है, उपस्थित सभी ने उनकी जीवनी पर बारी बारी से प्रकाश डाला तथा सदस्यों ने आने वाले दिन में उनके स्मृति पर संस्था द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का भी विचार – विमर्श किया गया, इससे पूर्व सभी ने गोपबंधु चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, उक्त अवसर पर भोला महंती, काशीनाथ कर,तरुण भोल,शक्ति कुमार पति,सुभास साहू,चक्रधर महंती, रितेश आचार्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
