खरसावां के सिलपिंगदा व झुझकी में अफीम की खेती
खिलाफ चला जागरुकता अभियान, अफीम की खेती से दूर रहें
और वैकल्पिक वैध आजीविका के साधनों को अपनाएं-गौरव
kharsawan
खरसावां के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध ज़मीनी स्तर पर बड़ा जागरुकता अभियान चलाया। अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु चलाये जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के तहत यह अभियान खरसावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र सिलपिंगदा और झुझकी में ग्राम सभा कर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें खरसावां पुलिस टीम द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस विशेष जागरुकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती के नुकसान और इसके कानूनी परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती न केवल सामाजिक और आर्थिक रूप से हानिकारक है, बल्कि यह एनडीपीएस एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध भी है। जिसके लिए कठोर कारावास और जुर्माना का प्रावधान है। इस लिए ग्रामीण अवैध अफीम की खेती न करने एवं उसके जगह पर वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अफीम की खेती से दूर रहें और वैकल्पिक वैध आजीविका के साधनों को अपनाएं। साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में अवैध खेती से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। श्री कुमार ने कहा कि खरसावां को अवैध अफीम से मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस की कार्रवाई और जागरुकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।
June 15, 2026 8: 37 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
