राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव के लिए चयनित हुए कोलाबीरा के छात्र देव कुमार पारित को विद्यालय परिवार सहित जिप सदस्य ने दी बधाइयां,
Seraikella
सरायकेला। जिले के उत्क्रमित जमा दो उच्च विद्यालय कोलाबीरा के 11वीं के छात्र देव कुमार पारित ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले का नाम रोशन किया है। दृश्य कला त्रिआयामी मूर्ति कला एकल में देव राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रथम स्थान हासिल करते हुए राष्ट्र स्तर कला उत्सव के लिए चयनित हुआ है। देव की इस सफलता से उसके समस्त परिवार सहित विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

छोटे से ग्रामीण परिवेश से आने वाले देव की इस बड़ी सफलता पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने उसे ढेर सारी बधाइयां और राष्ट्र स्तर कला उत्सव के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनंदन सिंह बाबू सहित काशीनाथ कुमार, चंद्रधारी महतो, विजय कुमार साहू, रंजीत गोराई, निरंजन मंडल, प्रकाश चंद्र महतो, संगीत शिक्षिका हीरा सिंह कुंटीया, रेशमी कुमारी गुप्ता, वंदना कुमारी, अनीता हेंब्रम, संझली टुडू, चंचला कुमारी, पूर्णिमा महतो एवं अनिल कुमार भारद्वाज ने भी बधाई दी है।
प्रतियोगिता के दौरान साथ रहे एस्कॉर्ट गाइड टीचर हरे कृष्णा महतो ने देव की इस सफलता को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
