खरसावां में कांग्रेसियों ने मनाया गांधी-शास्त्री का जंयती,
कांग्रेसियों ने उनके आदर्श पर चलने का लिया संकल्प, हमें
गांधी जी के विचारधारा पर चलने की जरूरत है- प्रमेन्द्र
kharsawan
खरसावां के आमदा खादी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री कें चित्र पर श्रद्धा सुमन अप्रित किया। साथ ही उनके उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि गांधीजी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे। यही दो हथियार के बदौलत उन्होंने भारतवर्ष को आजादी दिलाई थी। भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। कांग्रेस पार्टी भी गांधी जी की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। हमें गांधी जी के विचारधारा पर चलने की जरूरत है। उन्होने कहा कि “खादी मेरी शान है, करम ही मेरी पूजा है, सच्चा मेरा कर्म है, और हिंदुस्तान मेरी जान है….। गांधी जी के विचार देश और दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। साधारण व्यंितव व साधनापूर्ण जीवन ने भारत ही नही विश्व को शांति, अंहिसा और सद्वभाव का मार्ग दिखाया। वे अमर है। उनके विचार अमर है। उनके विचार ही भारत के संस्कार संस्कृति और सनातम धर्म के प्रतीक है। श्री मिश्रा जय जवान जय किसान का नारा…, स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। हमें स्वर्गीय शास्त्री जी के बताए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के खरसावां विस अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, बीससूत्री सदस्य बलभद्र महतो, कन्हैयालाल सामड, बरजू लोहार, शंकर दिग्गी, उदय बाँकिरा, दीपक तांती, जीतराय मारला आदि युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।
September 6, 2026 11: 08 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
