खरसावां के जगतापुर मे कच्चा मकान गिरा, घर गिरने की सुगबुगाहट हुई तो मां और बेटे घर निकल गए, जिससे मां-बेटा बाल-बाल बचे,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत के जगतापुर गांव मे एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मकान में रह रही एक महिला और उसका बेटा बाल-बाल बच गए। घटना के समय मां-बेटा घर के अंदर ही मौजूद थे। जैसे ही मां बेटे को घर गिरने की सुगबुगाहट हुई तो मां और बेटे घर निकल गए।

जिससे उनकी जान बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश के कारण खरसावां के जगतापुर गांव के मंगु उगुरसांडी का कच्चा मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते सोमवार की रात के लगभग 10 बजे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन घर का सारा सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने से चावल, धान, बर्तन आदि समान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मंगु उगुरसांडी बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। परिवार के भरण पोषण के लिए दूसरे राज्य में पलायंकर मजदूरी का कार्य कर रहा है। मकान गिरने के वक्त मंगु उगुरसांडी की पत्नी गुरबारी उगुरसांडी अपने बेटे के साथ घर में सोया था। मकान गिरने की सुगबुगाहट मिलते ही अपने बेटे को लेकर घर से बाहर निकल गया। जिस मां बेटे की जान बाल बाल बच गई। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

ग्रामीणों ने की सहायता की मांग
पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवज़े और पुनर्निर्माण की सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में कई कच्चे मकान खतरे की स्थिति में पहुंच जाते हैं, इसलिए समय रहते कार्रवाई की जानी चाहिए।
