राजनगर में विजेता टीम को सांसद जोबा माझी ने किया पुरस्कृत
Rajnagar
राजनगर: सुराई मेमोरियल क्लब चावांरबांध राजनगर की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रविवार को समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी उपस्थित हुई। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला सोरेन सिपाही ओडिशा और एमएमसी शंकरपुर के बीच खेला गया। जिसमें सोरेन सिपाही की टीम 1-0 से विजेता बनी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी के हाथों एक लाख दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रुप में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम, गोपाल महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।
June 15, 2026 8: 37 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
