कुचाई मे आदिवासी एकता मंच की समीक्षात्मक बैठक, जन आक्रोश रैली की सफलता की सराहना,
Kuchai
कुचाई आदिवासी एकता मंच की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें रैली की सफलता एवं खामियों के बारे में पदाधिकारीयों ने अपना-अपना विचार को रखा। वही आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान जन आक्रोश रैली की सफलता की काफी सराहना की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी समुदायों के लोगों के साथ पूर्व की तरह भाई चारा और अमन चैन की भावना बरकरार रखेंगे। इस रैली में उपस्थित सभी मीडिया बंधुओं ,समाज के सभी शुभचिंतकों एवं जिला प्रशासन को हार्दिक धन्यवाद दिया गया। मंच की अगली बैठक संगठन को मजबूत तथा धारदार बनाने हेतु एक अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे कुचाई पुराना ब्लॉक परिसर में आहूत की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से मंगल सिंह मुंडा, महादेव मिंज, दशरथ उरांव , बाबूराम सोय ,भारत सिंह मुंडा, सीता सोय, पार्वती गागराई, रामचंद्र सिंह मुंडा, सुरेश सोय, बुधन लाल सोय, केपी सेट सोय, गोपाल सिंह मुंडा, करम सिंह मुंडा,राम चन्द्र सोय, दामु मुंडा,लूबुराम सोय, रामकृष्ण मुंडारी, चांद मुनी मुंडा, लखीराम मुंडा, गोलाराम लोवादा आदि उपस्थित थे।
