महालिमोरूप में दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान के प्रतिमा के
ऊपर निर्माण कराया गया शेड, प्रतिमा के लुक में हुई बढ़ोतरी,
kharsawan
सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अन्तर्गत जगन्नाथपुर रंगाटांड में अवस्थित श्रीकृष्ण मन्दिर परिसर पर पूजा आयोजन समिति द्वारा दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान के प्रतिमा व उसके ऊपर शेड का निर्माण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम की है। इससे पूर्व हाल ही में प्रतिमा का अनावरण हो चुका था। मौक पर उपस्थित क्षेत्रीय गौड़ समाज सह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा व मेला संचालन समिति , जगन्नाथपुर (महालिमोरूप) के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने बताया कि यह शेड प्रतिमा को धूप और बारिस से बचाएगी। यह ही नहीं बल्कि शेड के निर्माण से प्रतिमा की लुक में भी बढ़ोतरी हुई है, जो लोगों को आकर्षित करेगी। सचिव हेमसागर प्रधान ने बताया कि समिति द्वारा दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान के स्मृति में प्रतिमा व उसके ऊपर शेड निर्माण कराने का प्रस्तावित योजना था जो आज पूर्ण हो गया। विदित हो कि दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान का हाल ही में देहांत हो गया। वह चक्रधरपुर के रेलवे ऑफिस सुप्रिडेंट पद पर कार्यरत थे। इसके अलावे वे सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। वे गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा व मेला संचालन समिति, जगन्नाथपुर के अध्यक्ष एव मुख्य सूत्रधार रहे थे । उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की बौदलत ही समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा श्रीकृष्ण मंदिर परिसर पर स्थापित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किए है। उधर, दिवंगत नीलसेन प्रधान के धर्मपत्नी त्रिपुरा देवी सुपुत्र प्रकाश प्रधान व विकास प्रधान समेत सपरिवार वालों ने क्षेत्रीय गौड़ समाज सह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा व मेला संचालन समिति, जगन्नाथपुर ( महालिमोरूप) के पदाधिकारियों समेत क्षेत्र के सभी समुदाय के लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दी है, कि जिन्होंने उनके परिवार के मुखिया दिवंगत नीलसेन प्रधान के स्मृति में प्रतिमा व शेड का निर्माण कराने में सहयोग किए है। इस दौरान मुख्य रूप से नागेश्वर प्रधान, हेमसागर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, विकास गोप, महेश लोहार समेत अन्य उपस्थित थे।
June 21, 2026 8: 37 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगाभ्यास को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प, योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है- डॉ. अरुण सिंह
- खरसावां में रोजगारोन्मुखी बड़ई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 30 जून तक होगा नामांकन
- खरसावां-सरायकेला मार्ग के संजय नदी पुल पर ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, युवक ने कूदकर बचाई जान,
- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडोर स्टेडियम, सरायकेला सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन….* *योग हमारे कल्चर का हिस्सा है, योग से हमारे अंदर एकाग्रता, आत्मविश्वास और शांति का प्रवाह होता है : उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां*
- *स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए निःशुल्क खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र एवं हाइजीन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित…
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
