आनंदपुर में हॉकी टूर्नामेंट का विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन
Annadpur
आनंदपुर: आनंदपुर प्रखंड के सुदूर टेंड्राउली गांव में पांच दिवसीय शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का शुरुआत हुआ। विधायक जगत माझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा यहां के युवाओं में हॉकी के क्रेज को देखते हुए आने वाले दिनों में टेंड्राउली में स्टेडियम का निर्माण कर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं दो अक्टूबर को प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर टेंड्राउली में जल, जंगल और जमीन आंदोलन के पुरोधा शहीद देवेंद्र माझी के प्रतिमा का अनावरण सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी के हाथों किया जाएगा।

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिलबीरयुस तिर्की, सलेन मानकी, निर्दोष, संजीव गंताइत, प्रखंड सचिव राजू सिंह, पिंटू जैन, कोमल भुंइया, बुधेश्वर उरांव, आशीष गंताइत समेत खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
