खरसावां के दुर्गमणि नर्सिंग होम में लगा रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर, लोगों ने रक्तदान कर दिया जीवन दान का संदेश, मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा- डॉ सुजीत मुर्मू
Kharsawan
खरसावां के दुर्गमणि नर्सिंग होम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सुजीत मुर्मू, दुर्गमणि नर्सिंग होम के प्रभारी डॉक्टर पंकज प्रधान ने दीप जलाकर किया। इस दौरान विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों ने स्वच्छता से रक्तदान किया और अपनी आंखो की जांच कराया। वहीं आवश्यक परामर्श ली।

मौके पर श्री सिहदेव ने कहा कि रक्तदान एक महादान है” का अर्थ है कि रक्तदान केवल एक छोटा-सा कार्य नहीं, बल्कि यह एक बहुत बड़ा दान है जो दूसरों की जान बचाता है और जीवन बचाने का संकल्प है। जबकि डॉ मुर्मू ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। यही सबसे बड़ा परोपकार है।

रक्तदान जरूरतमंदों को जीवनदान दे सकता है। ऐसा नहीं कि सिर्फ जरूरतमंद के ही जीवन की डोर मजबूत होती, बल्कि रक्तदान करने वाले महादानी की सेहत भी दुरुस्त रहती है। रक्तदान दिवस पर सभी को संकल्प लेने की जरूरत है कि वे लोगों का जीवन बचाने के लिए यह पुनीत कार्य अवश्य करेंगे। इस दौरान मुख्य से विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, कुचाई सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुजीत मुर्मू, डॉक्टर पंकज प्रधान, सरायकेला सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टर शुभेंदु कुमार, बीके सिंह, गणपत महतो, आशीष कुमार एवं दुर्गमणि नर्सिंग होम के सभी अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।
