पोषण माह-2025 को लेकर प्रखंड कार्यालय सरायकेला से रवाना किया गया पोषण जागरूकता रथ
Seraikella
सरायकेला। जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में जागरूकता पूर्वक पोषण माह-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत उपायुक्त द्वारा रवाना किए गए पोषण जागरूकता रथ के शुक्रवार को सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला यस्मिता सिंह एवं सीडीपीओ सरायकेला सुरुचि प्रसाद द्वारा रवाना किया गया। इस मौके पर समस्त मुखिया, जनप्रतिनिधि और आमजन की उपस्थिति में “हमारा संकल्प कुपोषण मुक्त झारखंड” विषय पर सभी को जागरूक किया गया। साथ ही सुपरवाइजर सविता सिन्हा की उपस्थिति में सभी को पोषण संबंधी विषय पर जागरुक करते हुए शपथ दिलाई गई।
