भारत आदिवासी पार्टी की बैठक में जिला कामिटि का
गठन, महादेव मिंज अध्यक्ष एवं बाबूराम सोय बने महासचिव
kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में महादेव मिंज की अध्यक्षता में भारत आदिवासी पार्टी की एक बैठक की गई। जिसमें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय कश्यप एवं जिला अध्यक्ष पश्चिम सिंहभूम सुशील बारला की उपस्थिति में जिला कामिटी सरायकेला खरसावां तदर्थ कामिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से महादेव मिंज को जिला अध्यक्ष, गोलाराम लोवादा को उपाध्यक्ष, बाबूराम सोय को महासचिव, जयपाल मुर्मू को सचिव, बंदु बांकिरा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि कुर्मी महतो को एसटी में शामिल होने की मांग को भारत आदिवासी पार्टी सख्त विरोध करती है। इस बैठक में मुख्य रूप से कोलंबस हासदा, बुधन लाल सोय, गुरुचरण बांकिरा, महेंद्र बुड़िउली, सुकूराम बुड़िउली, मानसिंह बानरा, संजय हेंब्रोम, मंगल हासदा, राजेश मुंडा, अविनाश मिंज, दीपक बोयपाई, मानकी बानरा, देवा तिर्की आदि उपस्थित थे।
October 23, 2026 10: 44 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
