खरसावां के गोलमायसाई मां के साथ सो रहा था
बेटी तभी मौत बनकर गिरी दीवार, बच्ची की गई जान,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अन्तर्गत कृष्णापुर पंचायत के टोला गोलमायसाई में बुधवार को एक दुःखद घटना हुई है। यहां मिट्टी की दीवार से दबकर एक तीन साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई है। जबकि घटना में बालक के माता घायल हो गए हैं।

मृतक खरसावां गोलमायसाई निवासी आनंद नापित की बेटी श्रद्धा नापित था। मृतक की मां पूजा नापित ने बताया कि बुधवार की रात को उसकी बेटी श्रद्धा नापित खाना खाने के बाद सोए थे। तभी रात के लगभग 1 बजे घर की मिट्टी की दीवार गिर गई और श्रद्धा नापित दब गए। शोर होने के बाद आसपास के रिश्तेदार के साथ मुहल्ले के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर को काफी मशक्कत से बाहर निकाला, लेकिन तब तक श्रद्धा नापित ने दम तोड़ दिया था। घटना के दौरान पिता नही था।

वे अपने बहन के घर गया था। इस घटना से बच्ची की मां बाल बाल बच गई। बताया जाता है कि लगातार हो रही बारिश से घर मिटी के घर का दिवार काफी कमजोर हो गया था। सूचना मिलते ही आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा एवं एसआई काशीकांत गोराई पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भंज दिया। जबकि खरसावां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए हर सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व मुखिया दशरथ सोय, चिंतामणि महतो, पंचायत सदस्य रामलाल महतो, आदि पहुचे।
