खरसावां में वृहद झारखण्ड मोर्चा की समीक्षा बैठक, दुर्गा
चरण पुरती को पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष मनोनीत, कोल्हान
के तीनों जिला में संगठन का विस्तार करेंगे-बिरसा सोय
kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के अध्यक्षता में वृहद झारखण्ड मोर्चा की समीक्षा बैठक रखी गई। बैठक में वृहद झारखण्ड मोचा के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय चिंतन बैठक सफल होने पर उपस्थित होने वाले सभी क्रांतिकारी साथियों को केंद्रीय अध्यक्ष ने धन्यवाद दिया और कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा का अगला बैठक चाईबासा में बहुत जल्द आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहला पेज में हम कोल्हान के तीनों जिला में संगठन का विस्तार करेंगे जिसका कार्य तेजी से चल रही है सोय ने कहा कि आज के समीक्षा बैठक के दौरान संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता दुर्गा चरण पुरती को पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं उनको मनोनयन पत्र भी दिया गया। बैठक में उपस्थित केंद्रीय संगठन सचिव चूड़ी पुरती ने कहा कि हम जनमुद्दों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आज अच्छी शिक्षा अच्छे अस्पताल 24 घंटा बिजली पर्याप्त सिंचाई की सुविधा और बेरोजगारों को रोजगार मिलना चाहिए लेकिन आज कहीं भी कोई कार्य नहीं हो रही है इससे राज्यवासी काफी परेशान है। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर दुर्गा चरण पुरती ने कहा कि मुझको पश्चिमी सिंहभूम जिला का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके लिए मैं केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय एवं सभी केंद्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अगले एक महीना के अंदर में जिला कमिटी का विस्तार करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को जोड़ने का हर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी समुदाय के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से बिरसा सोय, चूड़ी पुरती, अभय सिंह जामुदा, दुर्गा चरण पुरती, मोहन सिंह मुंडा, सिराम मुंडा, जेवियर जामुदा, तुरी सोंया आदि उपस्थित थे।
April 26, 2026 6: 56 am
Breaking
- हाड़ात गांव में हाथियों का कहर मां-बेटी की मौत,दो घायल
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 में खरसावां के कृष्णापुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई छात्र सम्मानित,
- सरायकेला-खरसावां में रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, सभी प्रखंडों में तिथियाँ निर्धारित, खरसावां मे 29 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
- कुचाई के जोमरो में एसएसबी की पहल, कमांडेंट ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं,
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
