खरसावां मे दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने और अग्नीनाश्क यंत्र रखने का निर्देश, विधि व्यवस्था हेतु हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर,
Kharsawan
खरसावां में मनाये जानें वाले दुर्गापूजा त्योहार में शांति व्यवस्था सदभावना बनाये रखने के लिए खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। इसी दिन रावण दहन एवं विसर्जन होगा। पूजा-अर्चना के पूर्व साफ-सफाई करवाने, बिजली व्यवस्था दुरूस्त करते हुए बिजली खंम्बों में सीएफएल बल्ब लगाने, पेयजल व्यवस्था रखने की मांग की है। वही पूजा अर्चना के दौरान विशेष रूप से पुलिस हुड़दंगियों मचाने वालों पर विशेष नजर रखेगी। दुर्गा पूजा के पंडालों में सीसीटीवी लगाने, प्रत्येक पंडाल में कन्ट्रोल रूम बनाने, बिजली तार को सुरक्षित तरीके से लगाने, अग्नीनाश्क यंत्र लगाने, माइक सिस्टम की व्यवस्था करने, पुरूष व महिला भक्तों के दर्शन के लिए अलग अलग द्वार बनाने, रूटचाट व समय का पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे त्योहार को उत्साह एवं सुख शांति पुर्वक मनाने की अपील की गई है। दुर्गा पूजा के दौरान जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानो की तैनाती करने, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खुला रखने का निर्णय लिया गया। त्योहार को शांति व्यवस्था एवं सदभावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। वही त्योहार में भाई चारगी का संदेश देने आदि निर्णय लिया गया। खरसावां के बजारसाही स्थित सरकारी दुर्गा मंदिर, सेवा संघ पूजा समिति तलसाही, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरासाई में पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, थाना प्रभारी गौरव कुमार, जिप कालीचरण बानरा, मुखिया सुनिता तापे, हाजी अब्दुल गनी, आलोक कुमार दास, सुब्रतो सिंहदेव, खालिद खान, वकील बारिक, सुशील सारंगी, आशीष मिश्रा, मो ददिलदार, अरुण कुमार, लखन माडी आदि उपस्थित थे।
October 23, 2026 11: 16 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
