सरायकेला के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तितिरबिला में हुई शिक्षक अभिभावक गोष्ठी
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तितिरबिला में शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ. गोष्ठी में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड उपप्रमुख,नुआगांव पंचायत की मुखिया जयश्री बोदरा व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपात ने द्वीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया.

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सोरेन ने स्वागत भाषण देते हुए शिक्षक अभिभावक गोष्ठी के महत्व व आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी. वरीय शिक्षक दाखिन हेम्ब्रम ने अभिभावकों को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी की जानकारी देते हुए विद्यालय के सतत विकास व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परस्पर सहयोग करने की बात कही. शिक्षक तपन कुमार महतो ने भी अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की.

गोष्ठी में स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दसवीं कक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गीतांजलि महतो,रंगदीप महतो व प्रकाश महतो को सम्मानित किया गया. इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने नृत्य संगीत समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. मौके पर शिक्षक तपन कुमार महतो,जितेंद्र कुमार,ज्योतिष लकड़ा,उज्ज्वल पाल,कंचन मिंज,सुकमती बोदरा,जवाहरलाल महतो,आनंद हेम्ब्रम,संजु टुडू,लक्ष्मी प्रमाणिक व राजकुमार महापात्र समेत अन्य उपस्थित थे।
