खरसावां में सरकारी पूजा समिति की हुई बैठक,
पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत पूजा-अर्चना करने का निर्णय,
सरकारी दुर्गा पूजा मे 1.50 लाख रूपये होगा खर्च
kharsawan
खरसावां में सरकारी खर्च पर होने वाले विभिन्न्ा धार्मिक पूजा-अर्चना के निवार्हन को लेकर सरकारी पूजा समिति की एक बैठक खरसावां प्रखंड के सभागार भवन में अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी के उपस्थिति में मां दुर्गा पूजा-अर्चना का निवार्हन पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत एवं झारखंड सरकार के गाइडलाइन के तहत करने का निर्णय लिया गया। खरसावां में आगामी 28 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक सरकारी स्तर पर होने वाले दुर्गा-पूजा में इस वर्ष 1,50 लाख खर्च होगे। मां दुर्गा पूजा-अर्चना का सफल निवार्हन हेतु समिति के सदस्यों को कई जिम्मेदारी दी गई। वही पूजा अर्चना के दौरान मंदिर में लाईटिग व्यवस्था करने, मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओ को ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था करने, दुर्गा पूजा त्योहार के माध्यम से शांति व सदभावना का संदेश समाज को देने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावे साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, प्रधान लिपिक सुभाष कुमार साहु, प्रभागर मंडल, नंदू पांडे, मनोज कुमार पति, मानिक प्रसाद सिंहदेव, सुशील सांड़गी, शम्भू मंडल, संजीव मंडल, जितवाहन मंडल आदि उपस्थित थे।
दुर्गा पूजा में इस प्रकार होगे खर्च
खरसावां में आगामी 28 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक सरकारी स्तर पर होने वाले दुर्गा पूजा पर 1,50 लाख खर्च होगे। दुर्गा पूजा मुर्ति निर्माण, बकरे की बलि पर खर्च, पूजा सामग्री, ब्राहम्ण खर्च, सजा, लाईटिंग खर्च, प्रसाद, मंदिर रंगाई, पोताई, पारंपरिक बाजा पर खर्च करने का निर्णय लिया।
वित्तीय वर्ष-2025-26 सरकारी पूजा-पाठ में होने वाले खर्च
Û चड़क पूजा-35 हजार,
Û रथ यात्रा-1‐23 लाख,
Û सांस्कृतिक कार्यक्रम-22 हजार,
Û चैत्र महोउत्सव (भैरव पूजा)-1‐30 लाख,
Û धुलिया जांताल-25 हजार,
Û इन्द्रो उत्सव-13 हजार,
Û मोहर्रम-22 हजार,
Û नुआखाई जांताल-20 हजार,
Û दुर्गा पूजा-1,50 लाख,
Û काली पूजा-70 हजार,
Û साप्ताहिक पाउंड़ी पूजा-2‐20 लाख,
दुर्गा-पूजा में होगी विशेष प्रार्थना
खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि मॉ दुर्गा के प्रति लोगों की आस्था व विश्वास बनी रहे और सादगी से पूजा की परंपराओं का निवार्हन सादगी से हो। इसपर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होने कहा कि मां दुर्गा की दुर्गा-पूजा में विशेष प्रार्थना की जाएगी।
September 7, 2026 12: 17 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
