खरसावां में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की
शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, अभिभावक व शिक्षकों अपने कर्तव्य
को समझे, तभी होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास-बीडीओ
kharsawan
खरसावां के आदर्श मध्य विधालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अब्दुल माजिद खान ने किया। इस शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का विधिवत उदघाटन खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां मुखिया सुनिता तापे ने दीप प्रज्जलीप कर किया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि अभिभावक व शिक्षकों को आपस में एक-दूसरे के प्रति विश्वास करना होगा। दोनों को अपने कर्तव्य को समझना होगा, तभी जाकर बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। उन्होने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका घर होता है। हम घर में जिस प्रकार का व्यवहार करते हैं जिस प्रकार का वातावरण उत्पन्न करते हैं हमारे बच्चे वहीं सीखते हैं। श्री माझी ने कहा कि शिक्षा जीवन की पहली सीढ़ी है। शिक्षा के सहारे दुनिया में छोटे से लेकर बड़े-बड़े सभी कार्यों का निष्पादन किया जा सकता है। शिक्षित व्यक्ति कोई भी कार्य करते हैं तो उनका स्वभाव और तरीका एक अलग ढंग का होता है। शिक्षा की महत्ता असीम होती है। शिक्षा को हर जगह मान्यता मिलती है। शिक्षा के सहारे ही लोग अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते हैं और एक दिन ऊंचाई को छू लेते हैं। वर्तमान समय में सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम का मुद्दा एवं अभिभावकों की भागीदारी की संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। वर्तमान शिक्षण व्यवस्था में भागीदारी व बच्चों के सीखने की प्रगति पर अभिभावकों के साथ विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया सुनिता तापे, प्रधानाध्यापक अब्दुल माजिद खान, शिक्षक मनोज सिंह, बंदना कुमारी, प्रधान सोय, मिना रजक, मारकंडे आचार्य, स्वेता दास, प्रानजल कैशरी, किशोर मिश्रा, अभिमन्यु प्रधान, बुधराम गोप, भिा विषेई, पुष्पा पुष्टी सहित अभिभावक व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
April 26, 2026 9: 37 am
Breaking
- हाड़ात गांव में हाथियों का कहर मां-बेटी की मौत,दो घायल
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 में खरसावां के कृष्णापुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई छात्र सम्मानित,
- सरायकेला-खरसावां में रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, सभी प्रखंडों में तिथियाँ निर्धारित, खरसावां मे 29 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
- कुचाई के जोमरो में एसएसबी की पहल, कमांडेंट ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं,
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
