इंडियन वसंतोत्सव में सरायकेला छऊ का जलवा; झारखंड रहा अव्वल; उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर,
Seraikella
सरायकेला। साउथ जोन कल्चरल सेंटर मिनिस्ट्री ऑफ़ कलर गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एवं डिपार्मेंट आफ कल्चर गवर्नमेंट ऑफ़ केरला के तत्वावधान ओणम सेलिब्रेशन के तहत भारत भवन के ओणम पीजेंट्री तिरुवनंतपुरम में पांच दिवसीय इंडियन वसंतोत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमें झारखंड दल का प्रतिनिधित्व करते हुए संगम परफॉर्मेंस आर्ट फाऊंडेशन सरायकेला के कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ग्रुप लीडर शिव चरण साहू के नेतृत्व में छऊ कलाकार गणेश कुमार परीक्षा, संजय कुमार कर्मकार, राजेश पड़िहारी, बनया कर, गोपबंधु, प्रफुल्ल नायक एवं शिव हेस्सा द्वारा राधा कृष्ण सहित अन्य सरायकेला छऊ नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त हुई। उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप लीडर शिव चरण साहू ने बताया कि ओवरऑल परफॉर्मेंस में झारखंड प्रथम स्थान पर रहा। जबकि उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर रहा है।
