अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी ने किया तिरुलडीह व ईचागढ़ थाना का निरीक्षण
Chandil
चांडिल (Bidhyut mahato) चांडिल अनुमंडल के चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आज तिरुलडीह व ईचागढ़ थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना में लंबित मामलों ,वारेंटीयों का धर पकड़ तेज करने एवं जेल से छुटे अपराधियों पर निगरानी रखने का थाना प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने अपराध पंजी का भी निरीक्षण किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने क्षेत्र में अफीम खेती नही करने के लिए जागरूक करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने ईचागढ़ थाना में पंचायत प्रतिनिधि के साथ भी बैठक कर अफीम खेती के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का अपील किया। उन्होंने इसी दौरान पत्रकारों को बताया कि आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने एवम क्षेत्र में पोस्ता की खेती पूरी तरह बंद करने के लिए थाना क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को अपील किया कि अफीम खेती के बदले वैकल्पिक खेती को अपनाएं । ईचागढ़ से 6 व्यक्ति को अफीम खेती के लिए जेल भेजा गया था।उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में लगातार दौरा कर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब पर छापेमारी एवम आम जनो में जागरूकता को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अफीम खेती करने वालों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।मौके पर तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, ईचागढ़ प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
